प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष। संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड कांग्रेस पार्टी का गठन किया गया और राहुल कुमार को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रखंड कमेटी के गठन और नये प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर नवमनोनीत अध्यक्ष को बधाई दी। इधर नवमनोनीत अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके कंधे पर जो ज़िम्मेदारियां दी गई है उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने और पार्टी को नये सिरे से विस्तार कर आमलोगों तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम करेंगे। नवमनोनीत अध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं व युवा समर्थकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में रणधीर कुमार, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, अवधेश कुमार ,मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शमशुल, रौशन कुमार, मनोज कुमार,बाबुल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
फोटो – नवमनोनीत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष