जोकीहाट (अररिया) I
प्रखंड क्षेत्र के सिकटिया गाँव में 21 अप्रैल 2026 को एक युवक की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय विधायक मो. मुर्शिद आलम तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया, लेकिन साथ ही प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा नाराजगी भी जाहिर की।
विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते अपराध ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।






