पटना।

बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राजधानी पटना में राजनीतिक मुलाकातों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में जोकीहाट के लोकप्रिय विधायक मो. मुर्शिद आलम ने बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल तथा मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक मुर्शिद आलम ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर दोनों मंत्रियों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और अनुभवी नेतृत्व के साथ राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने डॉ. दिलीप जायसवाल के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
वहीं मंत्री अशोक चौधरी को भी नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक ने बधाई देते हुए कहा कि बिहार सरकार जनहित और विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है।
इस अवसर पर मोहम्मद दानिश बशीर भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द, विकास और बिहार के भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।