मधेपुरा में प्रधानाचार्य महासंघ की बैठक, अनुदान, सेवा समायोजन और सीआईए शुल्क पर हुई चर्चा
मधेपुरा।
सीएम साइंस डिग्री महाविद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानाचार्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रो. देव प्रकाश यादव ने की।
अध्यक्ष प्रो. देव प्रकाश यादव ने पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयों को सभी सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया। बैठक में संगठन की मजबूती, विभिन्न समस्याओं के निदान, पद सृजन एवं सृजित पद पर कार्यरत सहायक प्राचार्यों के सेवा समायोजन, कर्मचारियों के सेवा समायोजन, क्षतिपूर्ति राशि की प्रतिपूर्ति तथा सीआईए शुल्क जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
मौके पर डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वहीं प्रधानाचार्य संघ के सचिव सत्यजीत यादव ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में एक समान शुल्क लागू होना चाहिए, ताकि समरूपता बनी रहे और अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।
पूर्व विधायक सह संस्थापक अरुण यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करायेंगे तथा पहले चरण में बकाया अनुदान राशि जल्द निर्गत कराने की दिशा में पहल की जायेगी।
डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सभी महाविद्यालय सीआईए शुल्क 500 रुपये से अधिक नहीं लेंगे।
बैठक में पूनम यादव, प्रो. अमरेंद्र कुमार झा, प्रशांत कुमार, डॉ. सिप्पू कुमार, प्रो. अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार झा तथा लोकेश चंद्र खा समेत सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे I







