महिलाओं ने मनाया वट सावित्री पर्व
राघोपुर, सुपौल करजाईन तथा आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने शनिवार को धूमधाम व धार्मिक आस्था के साथ वट सावित्री का पर्व मनाया। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वट वृक्ष के नीचे पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर व्रत कर पूरी निष्ठा पूर्वक वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री की कथा सुन कर विधि विधान पूर्वक वट सावित्री का पर्व मनाया। यह सिलसिला दिन भर चलते रहा। वहीं आस पास के बाजारों में फल, कपड़ा व मिठाई के दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखने को मिला।







