फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अररिया: अररिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा मौके से फर्जी आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्साकांटा बाड़ी टोला वार्ड संख्या-05 में मो० आरिफ के घर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से फर्जी आधार कार्ड बनाने का उपकरण जब्त किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामान:

  • DELL कंपनी का एक लैपटॉप
  • CANON कंपनी का एक प्रिंटर
  • एक आई स्कैनर मशीन
  • आधार कार्ड अपडेट का acknowledgement स्लिप

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मो० आरिफ, उम्र 37 वर्ष, निवासी बाड़ी टोला वार्ड-05, कुर्साकांटा
  2. मो० आदिल, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुर्साकांटा वार्ड-10

इस मामले में कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 83/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं एवं आधार कार्ड एक्ट 2016 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Recent posts