किन्नर समुदाय के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को विषहरी  मंदिर शिवपुरी वार्ड नंबर 9 पानी टंकी के निकट किन्नर समुदाय के अधिकारों एवं समस्याओं से संबंधित विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर का जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता रामनारायण मेहता एवं अधिकार मित्र PLV कुमोद कुमार पासवान व‌ अमर कुमार के द्वारा किया गया जनसमूह को संबोधित किया गया जिनके द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाले कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत जानकारी व न्यायालय में लंबित वादों को आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर सुलह समझौते से संबंधित जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर में संगीता किन्नर, छोटी किन्नर, कोमल किन्नर,बबली किन्नर रेशमा किन्नर, अमर कुमार,हीरालाल मंडल पिंकी देवी दिलीप ऋषिदेव, हरेराम पासवान, सरिता कुमारी (विकास मित्र) निर्मला देवी आदि उपस्थित हुए। जागरूकता शिविर के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ की किन्नर समाज के बीच कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिलता है जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड, इंदिरा आवास से वचित है इन सभी को बताया गया की आप सब विधित सेवा केंद्र अररिया मे आये और आप सभी का समस्या का निदान निशुल्क किया जायेगा भारत सरकार एव बिहार सरकार के द्वारा कई प्रकार का योजना चलाया जा रहा है उनसभी योजना के बारे मे जानकारी दिया गया की की सरकार आप सभी के साथ है कानून आप के साथ है आप सभी को सरकारी हॉस्पिटल मे मुफ्त इलाज कराया जाता है सरकारी नौकरी मे 50% आरक्षण  दिया जाता है