सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित
अररिया
यह स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत (100%) रहा। विद्यालय के टॉप-5 छात्र-छात्राओं का परिणाम यथा मोनिका कुमारी – 88.2%, नफीसा नाज़ – 85.2%, अतुल कुमार – 84.4%, इंशा हुसैन – 84.2%, सुहानी आर्या – 83% रहा।

परिणाम का वर्गीकरण इस तरह यथा• 80% से 90% – 12 विद्यार्थी, 70% से 79% – 18 विद्यार्थी, 60% से 69% – 18 विद्यार्थी,50% से 59% – 08 विद्यार्थी सफल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।






