कुमारखंड थाना का एएसपी प्रवेंद्र भारती ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष।
कुमारखंड थाना का बुधवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी पंजी का बारी बारी से जांच कर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि मासिक रूटीन के अनुसार निरीक्षण किया है। इस दौरान गिरफ्तारी पंजी, अभिलेख पंजी, कुर्की जब्ती पंजी, गुंडा पंजी का अवलोकन किया गया है। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस पदाधिकारी को अपराधियों और वारंटी पर विशेष ध्यान देते हुए छापामारी कर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्ती समेत ग्रामीण पुलिस को क्षेत्र व चौक चौराहे पर गश्ती लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा सुखा नशा पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजने और वाहन चेकिंग को अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर रिश्ते हो इसके लिए सामूहिक प्रयास होनी चाहिए। मौके पर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई मो मोईम, एसआई अतुल कुमार, एसआई मनोज कुमार, एसआई जीउत राम, रामब्रत प्रसाद, रविकांत कुमार समेत सभी पुलिस पदाधिकारी, ग्रामीण पुलिस प्रभाष कुमार, प्रिंस कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
फोटो 1 – कुमारखंड थाना का निरीक्षण के दौरान पंजी की जांच करते एएसपी







