कुमारखंड । श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के पोखरिया टोला वार्ड एक में बुधवार को सरिता देवी और उमेश शर्मा के बीच लोन का किश्त देने को लेकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना में दोनों ओर से छह लोग घायल हो गया। सभी घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती

कराया। घायल सरिता देवी ने आरोप लगाया कि रुपया लोन पर उठा कर तेतरी देवी अन्य परिजनों को दिए। बैंक वाला किश्त के लिए आया तो पिंटू शर्मा, उमेश शर्मा, घोली देवी, तेतरी देवी, चांदनी देवी अन्य गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में सरिता देवी व संतोष कुमार घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से मंटू कुमार, घोली देवी, चांदनी देवी, मधु देवी घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।
फोटो – कुमारखंड सीएचसी में इलाज करा रहे घायल







