दिनांक 15/05/2026 को समय करीब 00:30 बजे (मध्य रात्रि) सिकटी पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नेपाल की तरफ से बड़े पैमाने पर गांजे की खेप लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु सिकटी थाना पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने सिकटी थाना क्षेत्र के भोलानी गाँव केसमीप रणनीतिक रूप से घेराबंदी (अम्बुश) कर तस्करों का इंतजार करने लगे। सुबह में करीब 04:30 बजे पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें अचानक चारों तरफ से घेरने और पकड़ने का प्रयास किया। इस घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अभियुक्त मो० मुश्ताक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि अन्य तस्कर अंधेरे और मकई के

ऊंचे खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। भागे हुए तस्करों द्वारा मौके पर छोड़े गए बोरों की जब्ती की गई, जिनकी कुल संख्या 21 थी। वजन करने पर कुल 630 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मो० मुश्ताक ने भी स्वीकार किया कि वे लोग इस गांजे की खेप को नेपाल से तस्करी कर ला रहे थे। इस संदर्भ में सिकटी थाना में काण्ड सं0-132/26, दिनांक- 15/05/2026 धारा -8 (c)/21 (c) N.D.P.S Act दर्ज कर फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और इस सिडिकेट के मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए गहन अनुसंधान की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- मो० मुश्ताक (उम्र- 45 वर्ष), पिता- स्व० मो० अकबर, साकिन- बौका मजरख (वार्ड नं0-02), थाना- सिकटी, जिला
अररिया।
बरामदगी:-
- गाँजा :-630 किलोग्राम
छापेमारी दल के सदस्यः-
- पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्षः रौशन कुमार (सिकटी थाना)
02.प्र०पु० अ०नि०: सौरभ कुमार (सिकटी थाना)
03.प्र०पु०अ०नि०: शंकर कुमार (सिकटी थाना)
- पी०टी०सी०: शशिभूषण कुमार (सिकटी थाना)
- गृह रक्षक (400054): मो० मकबुल (सिकटी थाना)
- गृह रक्षक (402077): मनोज पासवान (सिकटी थाना)
- सिकटी थाना के सशस्त्र बल ।







