कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को देर रात में और गुरुवार सुबह करीब 6 बजे अचानक मौसम में हुए बदलाव से तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है। गुरुवार को 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी। प्रखंड के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजरना पड़ा तो दिन में भी बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से कई कार्य पूरी तरह बाधित रही । प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग के लचर व्यवस्था की वजह से हल्की बारिश या आंधी से कई घंटे तक लाइट गुम हो जाती है। विभाग के ढुलमुल रवैया की वजह से प्रखंड वासी को बिजली आपूर्ति ठप रहने से खामियाजा भुगतना पड़ता है। हल्की बारिश होते ही बिजली के खंभे में लगे इंसुलेटर टूट जाता है या फट जाने या विद्युत खंभे गिरने और विद्युत तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है। इस संबंध में जेई सुजीत कुमार ने बताया कि जीतापुर पावर हाउस में जंफर खराब हो जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जो सुबह से ही ठीक किया जा रहा है। ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।