केंद्रीय टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परमानंदपुर का किया जांच

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक(एनक्यूएएस)प्रमाण पत्र को लेकर किया गया जांच

दो सदस्यीय टीम ने वर्चूअल तरीके से पांच घंटे तक किया जांच

कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम ने गुरुवार को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परमानंदपुर का सघन मूल्यांकन किया। मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य उपकेंद्र पर मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं, दवाओं और जांच सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाने, जनता का सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर भरोसा मजबूत करना था। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार ने बताया कि जो अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र इन तय मानकों जैसे- मरीजों के अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, और क्लिनिकल

सेवाएं पर खरे उतरते हैं, उन्हें सरकार द्वारा एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाता है। दो सदस्यीय टीम ने वर्चूअल तरीके से पांच घंटे तक लगातार हेल्थ सेंटर का जांच किया।‌ बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि दो सदस्यीय टीम में डॉ निशा सिंह राणा व डॉ प्रसन्नजीत शामिल थे। जिन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी व डाक्टर द्वारा किए जा रहे इलाज के तरीके, दवा की उपलब्धता, दवा देने के तरीके, अलग-अलग बिमारी में दवा देने की मात्रा, स्वास्थ्य जांच के साधन, खून पेशाब आदि पेथोलोजी जांच की सुविधा, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर वाले विभिन्न मानकों की सघन रूप से टीम ने मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बुजुर्गों को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के सभी कमरों, लेबर रूम और परिसर के स्वच्छता मानकों की सघन रूप से जांच की। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार, जिला आए डॉ विनोद कुमार, बीएचएम कुमार धनंजय, सीएचओ रौनक कुमार, संदीप कुमार सिंह, महान मीणा , प्रधान चौधरी, एएनएम मांडवी कुमारी, पम्मी कुमारी, किरण कुमारी, आशा गुंजन, निर्मला, चंद्रकला, अनिता सहित अन्य आशा व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

फोटो 1- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर वर्चूअल जांच के दौरान मौजूद डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी