ताराबाड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


अररिया। ताराबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10.68 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन तथा ₹8,170 नकद के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त पप्पू विश्वास (पिता- धर्मानंद विश्वास), निवासी- पटेगना वार्ड संख्या-1, थाना ताराबाड़ी, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 10.68 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन एवं ₹8,170 नकद बरामद किया गया। बरामद सामग्री को विधिवत जब्त करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ताराबाड़ी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Recent posts