नई दिल्ली/दुबई ।

वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन शकील सैफी ने कारोबार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अब परफ्यूम उद्योग में भी प्रवेश किया है। फिल्म निर्माण एवं वितरण, स्वास्थ्य सेवा और रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सक्रिय शकील सैफी ने अब दुबई के उमल क्वीन क्षेत्र में ‘सैफी परफ्यूम’ नाम से परफ्यूम फैक्ट्री शुरू की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कारोबारी विस्तार को एक नए क्षेत्र से जोड़ा है।

शकील सैफी इससे पहले सैफी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और सैफी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अपनी सक्रियता दर्ज करा चुके हैं। दुबई के उमल क्वीन में स्थापित ‘सैफी परफ्यूम’ को अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी की योजना अपने परफ्यूम उत्पादों को 56 देशों के बाजारों तक पहुंचाने की है। इसके जरिए वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ भारतीय कारोबारी नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

शकील सैफी का कहना है कि परफ्यूम केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि खुशबू, व्यक्तित्व और जीवनशैली से जुड़ा वैश्विक कारोबार है। ‘सैफी परफ्यूम’ के माध्यम से उनका लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और भारतीय उद्यमिता की पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूत करना है।

फिल्म निर्माण एवं वितरण, स्वास्थ्य सेवा और रियल एस्टेट के बाद परफ्यूम उद्योग में शकील सैफी की यह नई शुरुआत उनके विविध कारोबारी विस्तार और नए क्षेत्रों में निवेश की सोच को दर्शाती है। दुबई के उमल क्वीन से शुरू हुई ‘सैफी परफ्यूम’ की यह पहल आने वाले समय में 56 देशों के बाजारों तक पहुंच बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।