दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विधायक विजय खेमका ने खेमका परिवार की ओर से शोक संतप्त माहौल में संबल देने पहुंचे सभी का प्रकट किया आभार एवं व्यक्त किया
विनम्र धन्यवाद

​बनमनखी।

​पूर्णिया के विधायक विजय खेमका के बनमनखी स्थित मंगलचंद चौक पैतृक आवास पर उनकी स्वर्गीय पूज्य माता उर्मिला खेमका के श्राद्ध-कर्म समापन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा और आत्मीयता का विहंगम दृश्य देखने को मिला। दलगत सीमाओं से परे हटकर स्व. उर्मिला खेमका को पुष्पांजलि अर्पित करने और विधायक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए देर रात तक जनसैलाब उमड़ता रहा।
​कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे पटना से पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी मंगलचंद स्मारक पर स्थित स्व. माताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
​वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
​श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और त्रिस्तरीय नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। माताजी को नमन करने वालों में मुख्य रूप से:
​बिहार सरकार के मंत्री: इंजीनियर शैलेंद्र कुमार एवं मंत्री लेसी सिंह।
​विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री:
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार भारती, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता और ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल।
​विधान पार्षद एवं पूर्व विधायक: विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, संजय सिंह; पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी,सहरसा के पूर्व विधायक आलोक रंजन, देवनारायण रजक एवं अमरनाथ तिवारी।
​प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी और नगर प्रतिनिधि भी हुए शामिल
​श्रद्धांजलि सभा में पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा देवी, धमदाहा नगर परिषद के अध्यक्ष विनय सिंह, जानकीनगर नगर समिति के अध्यक्ष, आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी राम, समाजसेवी राम नारायण सिंह एवं शिव नारायण सिंह यादव सहित प्रशासनिक महकमे से जिलाधिकारी, जिला व पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
​इसके अलावा उद्योग संघ, शिक्षक संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अधिवक्ता संघ, बुजुर्ग समाज विचार परिवार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार, मीडियाकर्मी और स्थानीय नागरिकों ने देर रात तक उपस्थिति दर्ज कराकर माताजी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।
​विधायक विजय खेमका ने प्रकट किया आभार
​श्रद्धांजलि सभा के अंत में भावुक दिखे विधायक विजय खेमका ने खेमका परिवार की ओर से शोक संतप्त माहौल में संबल देने पहुंचे सभी सम्मानित नेताओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्नेही जनों का हृदय से कोटि-कोटि आभार एवं विनम्र धन्यवाद व्यक्त किया।