छातापुर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 16 से , दो दिवसीय आस्था का महाकुंभ परपैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने दिया आमंत्रण

क्षेत्रवासियों ने की सराहना, बोले – धार्मिक, सामाजिक और विकास कार्यों में संजीव मिश्रा निभा रहे अग्रणी भूमिका

छातापुर के होटल बंधन मंदिर परिसर में 16 एवं 17 अगस्त को हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

छातापुर (सुपौल)।

छातापुर के होटल बंधन मंदिर परिसर में 16 एवं 17 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक आयोजन के लिए पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
महोत्सव के अंतर्गत 16 अगस्त को प्रातः 7 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 17 अगस्त को प्रातः 8 बजे नगर भ्रमण, दोपहर 1 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं विशेष पूजन तथा शाम 6:30 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
संजीव मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
इधर, क्षेत्र के लोगों ने छातापुर एवं आसपास के इलाकों में संजीव मिश्रा द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक आयोजनों तथा क्षेत्रीय विकास के विभिन्न कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा मिल रही है।
ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जैसे आयोजन क्षेत्र में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करेंगे। लोगों ने इसे छातापुर के लिए गौरव का विषय बताते हुए आयोजन की सफलता की कामना की।
स्थान : होटल बंधन मंदिर परिसर, छातापुर (सुपौल)
आयोजक : पैनोरमा परिवार
विशेष आमंत्रण : पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा की ओर से