तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र
अररिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अररिया में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला अतिथि गृह से सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में शामिल होकर नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा में देशभक्ति का जज्बा साफ नजर आया।
इस दौरान उप मुख्य पार्षद गौतम साह, भाजपा जिला मंत्री डॉ. सुष्मिता ठाकुर एवं किरण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।






