जोकीहाट। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विधायक मो. मुर्शिद आलम ने क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, उदा तथा अपने हरवा चौक स्थित कार्यालय सहित चार स्थानों पर तिरंगा फहराया।
इस दौरान विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।






