बरदाहा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बेंगा, वार्ड संख्या-07 में छापेमारी की गई। इस दौरान रूपलाल यादव, पिता- स्व. तुर्कू यादव को 8.700 लीटर रेशम लीची नेपाली देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मण पासवान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बरदाहा थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।