मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज(अररिया). स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में सामाजिक संस्था ‘आरोहण भारत ट्रस्ट’ का विधिवत स्थापना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास एवं अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के हाथों शॉल एवं संस्था का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री विश्वास ने आरोहण भारत ट्रस्ट को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।संस्था के अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,मंच संचालन दीनानाथ शर्मा,मयंक कुमार अग्रवाल,जबकि सचिव रमेश मेहता सहित संस्था के सदस्यो अमित शर्मा, रणजीत सिंह, उज्जवल पोद्दार, आदर्श गोयल, अविनाश राय, अजय कुमार चौधरी, संतोषी भगत, पूनम मिश्रा, राधा देवी, सुमित्रा देवी, उर्मिला तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर समाज सेवी वाहिद अंसारी, प्रताप नारायण मंडल, सच्चिदानंद मेहता, क्रांति कुंवर पवन मिश्रा रमेश सिंह चंद्रकला राय, अश्वनी वर्मा, बीरेंद्र राय,ओम प्रकाश राय,अविनाश आनंद, अमित पूर्वे एवं कमलनाथ मेहता समेत नगर के सैकड़ों प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।