सुपौल I लोकमंच के तत्वावधान में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता को लेकर सुपौल में भव्य “संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। श्री आशीष झा बब्बू की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे।
कार्यक्रम में अररिया सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय झा ने शिरकत कर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है। बिखराव से अधिकार कमजोर पड़ते हैं, जबकि संगठित आवाज व्यवस्था को अपनी बात सुनने के लिए मजबूर करती है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए अपने हक और अधिकार की लड़ाई को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सम्मेलन में समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया गया।
संकल्प सम्मेलन में उठी आवाज—एकता होगी ताकत, अधिकार की लड़ाई होगी धारदार।






