श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी पर भाजपा नेताओं ने की देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना
पूर्णिया।
श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नूतन गुप्ता एवं भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपने पूर्णिया स्थित आवास पर पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न हुआ। पूजा के उपरांत भाजपा नेताओं ने ईश्वर से पूर्णिया जिला, बिहार प्रदेश और पूरे देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
भाजपा नेत्री नूतन गुप्ता ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक हैं, जो समाज में सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं, नेता पंकज पटेल ने कहा कि जन-सेवा के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना ही समाज को प्रगति और एकजुटता के मार्ग पर आगे ले जाती है।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।






