नवावृत दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद कन्या महाभोग, उमड़े श्रद्धालु

अररिया। श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी पर सदर प्रखंड के महासिद्धि पीठ तेगछिया में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के साथ नवावृत दुर्गा सप्तशती पाठ एवं कन्या महाभोग का आयोजन हुआ। विद्वान पंडितों ने विधिवत दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पाठ एवं पूजा-अर्चना के समापन के बाद कुमारी कन्याओं को महाप्रसाद कराया गया।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडित प्रेमनाथ झा, जगतानंद मिश्र, सिंहेश्वर नाथ झा, राजेंद्र झा, सुरेश मोहन झा, नारायण झा, अभिनंदन मिश्र, कृष्णानंद झा, वासुकीनाथ झा, चंद्रमोहन झा, नवीन झा, उपेंद्र झा एवं सेवक चंद्रमोहन झा सहित अन्य श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
हर शुक्ल अष्टमी को होता है आयोजन
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि महासिद्धि पीठ में वर्ष के सभी मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर दुर्गा सप्तशती पाठ एवं कन्या महाभोग की परंपरा चली आ रही है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मन्नतें मांगते हैं।
मौके पर बृजमोहन झा, राशमोहन झा, कृष्णमोहन झा, पूर्व मुखिया संतोष कुमार झा, आंगनबाड़ी सेविका संचना झा, मनमोहन झा, शुभम सागर, आयुष, अनुराग मणि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।