कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष।
सावन के पहली सोमवारी को लेकर पूरे प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हर्षोल्लास का वातावरण छाया रहा। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शिवालय सहित रामनगर महेश , रौता ,परमानंदपुर, खेदन बाबा स्थान सुरहा चाप, रहटा, रानीपट्टी सुखासन, इसराइन बेला, इसराइन कला, टेंगराहा परिहारी,बेलारी, बिशनपुर बाजार, टेंगराहा सिकियाहा, बैसाढ सहित अन्य पंचायतों के शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई । सुबह से ही श्रद्धालु शिवालय में पहुंचकर बाबा भोले का जलाभिषेक करते रहे। हर जगह शिवालयों के पास श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय आयोजकों द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में पूजा करने के लिए सारी तैयारी की गई थी। प्रखंड मुख्यालय स्थित

शिवालय, रामनगर महेश स्थित रसिकेश्वर व जागेश्वर बाबा शिव मंदिर, परमानंदपुर ,रौता स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर, रहटा, रानीपट्टी सुखासन सहित अन्य पंचायतों में स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। इन जगहों पर शिवालयों की सजावट भी की गई थी। जगह जगह संध्या में शिवालयों में शिवधुन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया। सोमवारी पर महिलाओं द्वारा उपवास भी रखा गया। लोगों ने अपने घरों और शिवालयों में बाबा का रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान कुमारखंड, श्रीनगर, भतनी और बेलारी पुलिस दिन भर अपने थाना क्षेत्र में पूरी तरह से विधि व्यवस्था को बनाए रखने में मुस्तैद नजर आ रही थी।
फोटो – रौता स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु







