अररिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुसहरी बंगाली टोला गली रोड के पास से 12.63 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुसहरी बंगाली टोला गली रोड के पास छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद सहनी (उम्र 25 वर्ष), पिता- वकील सहनी तथा कृष्णा कार्की (उम्र 26 वर्ष), पिता- मेगेन कार्की, दोनों निवासी- सुनवर्षी वार्ड संख्या-02, थाना- अमरदह, जिला- मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 12.63 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या- को 20 प 594, चेचिस संख्या- ME11PS077E2802655, इंजन संख्या- 1PS7002561) बरामद की गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।