मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया).परवाहा पंचायत स्थित ओशो ट्यूशन सेन्टर में प्राचार्य विमल कुमार डे के सानिध्य में पण्डित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी कल्ब फारबिसगंज के द्वारा हरियाली मिशन के तहत पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में कल्ब के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी जी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण विषयक कविताओं और कहानी सुनाने के बाद स्लोगन सुनाकर भी वन एवं पर्यावरण की महत्ता, पौधारोपण की आवश्यकता और पेड़ पौधे की सुरक्षा की अपील की। वन संरक्षण के लिए जागरूक किया। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक महोदय हर्ष नारायण दास ने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर संक्षिप्त रूप से जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोचिंग सेन्टर प्रांगण में एक दर्जन पपीता का पौधा लगाया गया और जल सिंचन किया गया।इस मौके पर सेन्टर के शिक्षक राकेश कुमार,अंकित कुमार, दीपक कुमार यादव, गांधी, सोनू, मिथुन, राहुल, अमित एवं संजीव कुमार केशरी आदि उपस्थित थे।





