न्याय नहीं मिलने पर परिवार संग करेंगे आत्मदाह।
मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया). प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा थाना अंतर्गत भटियाही गांव में एक दलित परिवार के जमीन को दवंगो द्वारा हड़पे जाने का मामला प्रकश में आया है।
घटना को लेकर पीड़ित परिवार नगर पंचायत जोगबनी खजुरबाड़ी वार्ड नम्बर 15 निवासी शम्भू चौधरी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिये गये आवेदन में श्री चौधरी ने बताया है कि फारबिसगंज मुसहरी वार्ड नम्बर चार निवासी सरकारी शिक्षक मिंटू मेहता पिता तेज नारायण मेहता से 2015 में खाता संख्या 161, खेसरा 555/56 रकवा 8 डिसमिल 400 वर्ग कड़ी खरीदारी की थी। वर्ष 2017 में एक दुर्घटना में मेरा एक पॉव टूट जाने की वजह एक वर्ष तक बेड रेस्ट में रहा, इसी क्रम में झगरू मेहता उर्फ संतोष मेहता, सोनू मेहता पिता लाल मोहन मेहता भटियाही वार्ड नम्बर 24 बथनाहा निवासी ने भू माफिया के सहयोग से कब्जा कर लिया। पीड़ित ने दिये गये आवेदन में कहा है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर है और अनुसूचित जाते से होने की वजह से प्रशासनिक सहयोग नहीं मिल पा रहा जबकि कब्जा धारी आर्थिक रूप से मजबूत और दवंग लोग है। मैने पिछले 9 वर्षों से अंचल कार्यालय फारबिसगंज और बथनाहा थाना का चक्कर लगा रहा हूं बावजूद मुझे न्याय नहीं मिला जिसकी सदमा में मेरी पत्नी का भी देहांत हो गो गया। पीड़ित ने कहा कि अखड़ी उमीद जाहिर करते हुए वे मानवाधिकार आयोग से न्याय की गुहार लगा रहा हूँ जहाँ से मुझे न्याय की उमीद है। अन्यथा न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।





