मुन्ना ठाकुर
फारबिसगंज (अररिया). फारबिसगंज शहर के गोढ़ियारे चौक निवासी अविनाश राय ने भी BPSC परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पद हासिल किया है। अविनाश, ओम प्रकाश राय के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके नाना हीरानंद राय, मामा राजेंद्र राय सहित पूरे परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने अविनाश की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। दोनों सफल अभ्यर्थियों को सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्वेता सागर और अविनाश राय की सफलता ने न केवल उनके परिवार का बल्कि पूरे अररिया जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।
फोटो





